घर से निकली महिला वापस नहीं लौटी, परिजन परेशान

  • whatsapp
  • Telegram
घर से निकली महिला वापस नहीं लौटी, परिजन परेशान
X


खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के टिकरी खुर्द निवासी एक महिला बीते 10 फरवरी से घर से अचानक लापता हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परेशान परिजनों ने पुलिस को लिखित सूचना दे दिया है। परिजनों के अनुसार उक्त गांव निवासी अरविन्द प्रजापति की लगभग 36 वर्षीया पत्नी रेनू प्रजापति बीते 10 फरवरी से घर से निकली कि वापस नहीं आयी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो गये। काफी खोजबीन करने के बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस को लिखित रूप से अवगत करा दिया है।

Next Story
Share it