भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरीं शाहगंज चेयरमैन
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा सीट पर भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह की जीत के लिए भाजपा से जुड़े लोगों ने जी जान लगा दिया है।...


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा सीट पर भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह की जीत के लिए भाजपा से जुड़े लोगों ने जी जान लगा दिया है।...
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा सीट पर भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह की जीत के लिए भाजपा से जुड़े लोगों ने जी जान लगा दिया है। रविवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल ने भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में घर घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने नगर के अंबेडकर बस्ती में संपर्क करके अपनी नीतियों व कार्ययोजना के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ आशीर्वाद मांगा। साथ ही कहा कि निश्चित तौर पर हमारा प्रत्याशी रमेश सिंह आप कीमतों के दम पर जीत कर विधानसभा का सर्वांगीण विकास करें
इस अवसर पर उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सभासद कृष्णकांत सोनी, संदीप जायसवाल, डा. अभिषेक सिंह, अनिल मोदनवाल, राहुल अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया, श्रीश मोदनवाल, रूपेश जायसवाल के अलावा भाजपा व निषाद पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।