डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा और संरक्षा के आलावा विकास की राह खोली

  • whatsapp
  • Telegram
डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा और संरक्षा के आलावा विकास की राह खोली
X


स्थानीय उपनगर में स्थित आदर्श इंटर कालेज परसौना में आज दिल्ली के पूर्व भाजपा पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का एजेंडा ही विकास और संस्कृति को एक साथ लेकर चलने का है। आपका एक मत देश और प्रदेश के विकास का मत होगा।

प्रदेश की भाजपा सरकार से सिर्फ उन लोगों को दिक्कत है। जिन्हें अयोध्या में राम मंदिर से दिक्कत है, तीन तलाक से दिक्कत है, प्रदेश के माफियाओं के जेल जाने और बाबा का बुलडोजर चलने से दिक्कत है। जबकि प्रदेश की योगी सरकार ने सभी वर्गो के लिए कार्य किया है ।सबका साथ सबका विकास किया है। ये बातें दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहीं। सांसद मनोज तिवारी क्षेत्र के आदर्श इंटर कालेज परसौना के परिसर में फरेंदा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए थे। शनिवार दोपहर भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मनोज तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाएं सभी के लिए होती हैं। सड़क, शौचालय, पेंशन देने में सरकार ने कभी भेदभाव नहीं किया है।

भाजपा प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वह निरंतर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को चलाने के लिए परिश्रम करते आरहे हैं।जिस में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी।विपक्षी अनर्गल आरोप लगते हैं।सपा बसपा के कार्यों को आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी वर्ग को सामान रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है।उन्हों ने वोट की अपील करते हुए कहा कि मैं सदैव फरेन्दा को माडल विधान सभा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है।आगे भी सदैव विकास के लिए संघर्ष करता रहूँगा।

सभा का संचालन मधुर सिंह और अध्यक्षता प्रदीप पाण्डेय ने किया।सभा को विशेष तौर से योगेन्द्र यादव ,राजेश जायसवाल राम चंद्र पाठक, रामप्रीत निषाद; दिलीप गुप्ता, राकेश जायसवाल, दिलीप गुप्ता ;विश्व जीत सिंह, गुलाब चौरसिया,, बृज बिहारी मिश्र , चंद्रेश दूबे, योगेन्द्र तिवारी आदि ने संबोधित किये।

Next Story
Share it