'एंबीशन' विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ 'वसंतोत्सव'
वाराणसी : दिनांक 27 फरवरी 2022 को 'वसंतोत्सव' रंगों की वर्षा शीर्षक से यह कार्यक्रम वसंत के गमन के बाद फाल्गुन के आगमन के उपलक्ष्य में 'एंबीशन'...

वाराणसी : दिनांक 27 फरवरी 2022 को 'वसंतोत्सव' रंगों की वर्षा शीर्षक से यह कार्यक्रम वसंत के गमन के बाद फाल्गुन के आगमन के उपलक्ष्य में 'एंबीशन'...
वाराणसी : दिनांक 27 फरवरी 2022 को 'वसंतोत्सव' रंगों की वर्षा शीर्षक से यह कार्यक्रम वसंत के गमन के बाद फाल्गुन के आगमन के उपलक्ष्य में 'एंबीशन' विद्यालय के वृहद प्रांगण में आयोजित किया गया ।
जिसमें वसंतोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ बच्चों एवं उनके अभिभावकों, परिवार के अन्य सदस्यों ने शिक्षाप्रद मनमोहक गतिविधियों के माध्यम से मनाया। छात्र - छात्राओं द्वारा मनमोहक, रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
अतिथि जन का स्वागत निदेशक विवेक मिश्रा जी ने बड़े ही उत्साह के साथ किया। कार्यक्रम के श्रृंखला के बीच 'स्वर्गीय लता मंगेशकर' को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित रहे एंबीशन पॉलिटेक्निक संस्था के प्रधान निदेशक श्री सुभाष मिश्रा जी, मुख्य अतिथि डॉ० अजय गुप्ता (आयुर्वेदा) और विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे श्री मनीष श्रीवास्तव जी। कार्यक्रम का समापन एंबीशन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० अंजू दुबे द्वारा किया गया।





