बांके पुलिस ने पिस्टल व कारतूस सहित तीन युवकों को किया गुरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
बांके पुलिस ने पिस्टल व कारतूस सहित तीन युवकों को किया गुरफ्तार
X

रुपईडीहा/बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती नेपाली जिला बांके की पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल 9 जिंदा कारतूस व अन्य हथियारों सहित तीन नेपाली युवको को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बांके पुलिस के मुताबिक बीती रात डुडुवा गांव पालिका वार्ड न0 4 राप्ती पुल के पास से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए बांके के डी.एस.पी. मधुसूदन न्योपाने ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों में नेपालगंज वार्ड नं0 12 निवासी 28 वर्षीय दीपेंद्र अधिकारी, वार्ड नं0 19 निवासी 29 वर्षीय सुशांत केसी व कैलाली ज़िले की लमकी चुहा नगर पालिका वार्ड नं0 3 निवासी 32 वर्षीय द्वारिका उपाध्याय हैं।


इन तीनो लोगों को नेपालगंज पुलिस ने एक संवाददाता सम्मेलन में सार्वजनिक कर उक्त जानकारी दी। डी.एस.पी. न्योपाने के मुताबिक ये लोग उक्त पिस्टल को चेक जांच करने के उद्देश्य से नेपालगंज से राप्ती नदी की ओर गए थे। जहाँ पर उन्होंने 2 राउंड फायर भी किया आवाज सुनकर वहाँ के लोग भयभीत हो कर पुलिस को इस घटना की खबर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन युवको का पीछा किया और इन्हें कार न.बा.1025 च. 3097 से अमेरिका मेड एक ऑटोमेटिक पिस्टल, उसमें लगी 7 कारतूस, अतिरिक्त दो कारतूस, एक अदद नेपाली खुकुरी व दो अदद एक अन्य हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने यह भी बताया कि दीपेंद्र अधिकारी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके ऊपर कई संगीन धाराओं में पहले से केस दर्ज है। इस समय दीपेंद्र जमानत पर बाहर था। जांच में पता चला है कि उसने उक्त पिस्टल को तीन महीने पहले लखनऊ निवासी अशरफ अली नामक व्यक्ति से 50 हजार रुपये में खरीदी थी।

Next Story
Share it