एक-एक देशवासी सुरक्षित आयेगा वापस-शलभ मणि

  • whatsapp
  • Telegram
एक-एक देशवासी सुरक्षित आयेगा वापस-शलभ मणि
X


देवरिया। विधानसभा के मेहड़ा टोला के गदपुरवा निवासी दीपांशु मल्ल पुत्र अनिल कुमार मल्ल के यूक्रेन से वापस आने के बाद आज मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार, देवरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी ने भाजपा जिलामहामंत्री प्रमोद शाही, जिलामंत्री निर्मला गौतम, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा के साथ उनके घर पहुच मुलाकात किया और कुशल क्षेम जाना।भाजपा प्रत्याशी और पदाधिकारियों ने दीपांशु मल्ल को अंग वस्त्र और "उत्तर प्रदेश कहानी बदलाव" की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि रूस और यूक्रेन का युद्ध 12वें दिन भी जारी है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

तो वहीं विदेशी कंपनियां भी रूस के खिलाफ एक्शन ले रही है। इसके अलावा युद्ध के 12वें दिन भी आपरेशन गंगा के तहत भारतीयों की घर वापसी भी जारी है तो इसमें प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों के सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता दिखाता है। यूक्रेन से लौटे युवा जब अपने घर पहुंचेंगे और अपने माता-पिता के साथ होंगे तो खुशी, उत्साह और राहत का माहौल होगा। इस दौरान प्रमोद शाही, निर्मला गौतम, अम्बिकेश पाण्डेय,अभिषेक राय, अजित सिंह, अभिषेक मिश्रा, छोटू श्रीवास्तव, रवीकेश पाण्डेय, अतुल पाण्डेय रहे।

Next Story
Share it