सहकार भारती की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक केरल स्थित त्रिश्शूर के भागवत ग्राम में रविवार को संपन्न हुई
लखनऊ। सहकार भारती की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक केरल स्थित त्रिश्शूर के भागवत ग्राम में रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश...
 A G | Updated on:27 March 2022 7:18 PM IST
A G | Updated on:27 March 2022 7:18 PM IST
लखनऊ। सहकार भारती की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक केरल स्थित त्रिश्शूर के भागवत ग्राम में रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश...
लखनऊ। सहकार भारती की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक केरल स्थित त्रिश्शूर के भागवत ग्राम में रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय, महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, संगठन प्रमुख डॉ. अरुण सिंह, प्रदेश महिला प्रमुख शारदा सिंह, उपाध्यक्ष हीरेंद्र कुमार मिश्रा सहित 15 सम्मानित प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विगत दिनों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित सहकार भारती के ऐतिहासिक राष्ट्रीय अधिवेशन पर चर्चा हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश की टीम को ऐतिहासिक अधिवेशन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए संगठन नेतृत्व ने बधाई दी। बैठक में आगे की कार्ययोजना भी तैयार की गई। बैठक में गोरखपुर निवासी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल को राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख मनोनीत किया गया। इस मनोनयन पर उत्तरप्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
















