केन्द्रीय आह्वान पर जौनपुर के डाककर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

  • whatsapp
  • Telegram
केन्द्रीय आह्वान पर जौनपुर के डाककर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
X


जौनपुर। केन्द्रीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर डाक विभाग के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर रहे। इसी क्रम में सोमवार को जौनपुर मण्डल के कर्मचारी सरकार की मजदूर विरोधी श्रम विरोधी नीतियों को लेकर प्रधान डाकघर पर विशाल सभा करके विरोध प्रदर्शन किये। साथ ही कहा कि हमारी जायज मांगों को सरकार को स्वीकार करना होगा। राष्ट्रव्यापी हड़ताल की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन लागू किया जाय। छीने गये 18 माह का महंगाई भत्ता दिया जाय। 8वें वेतन आयोग का गठन किया जाय। खाली पदों को भरा जाय।


अनुकम्पा नियुक्ति में 5 प्रतिशत की सीमा समाप्त किया जाय। निजीकारण एवं निगमीकरण को रोका जाय। कर्मचारी विरोधी एवं श्रम विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लिया जाय। धरना प्रदर्शन में सभाजीत पाल अध्यक्ष, हरिशंकर यादव प्रांतीय संगठन मंत्री 4, सुशील वर्मा, ऋषिकेश, हीरा लाल, नूरजहां फातमा, सतीश सिंह, श्रवण मिश्रा, अमरनाथ रजक, आनंद शुक्ला, संजय यादव, निर्मला देवी, बृजेश कनौजिया, अमरनाथ पाल, विमल कुमार, सर्वेश सिंह, पूजा गुप्ता, श्रीराम विश्वकर्मा, शकील अहमद, सतीश सिंह सहित जनपद के सभी कर्मचारी शामिल रहे।

Next Story
Share it