समाजसेवी प्रतिमा सिंह ने कराया जनसुनवाई और होली मिलन का आयोजन
चिनहट। राजधानी के चिनहट क्षेत्र अंतर्गत स्थित दयाल रेजिडेंसी कॉलोनी में वरिष्ठ भाजपा नेत्री और समाजसेवी प्रतिमा सिंह द्वारा होली मिलन और जनसुनवाई...


चिनहट। राजधानी के चिनहट क्षेत्र अंतर्गत स्थित दयाल रेजिडेंसी कॉलोनी में वरिष्ठ भाजपा नेत्री और समाजसेवी प्रतिमा सिंह द्वारा होली मिलन और जनसुनवाई...
चिनहट। राजधानी के चिनहट क्षेत्र अंतर्गत स्थित दयाल रेजिडेंसी कॉलोनी में वरिष्ठ भाजपा नेत्री और समाजसेवी प्रतिमा सिंह द्वारा होली मिलन और जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।इस समारोह में स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हुआ। प्रतिमा सिंह के आवाहन पर योगेश शुक्ला से मुलाकात करने वाले आए सैकड़ों क्षेत्रवासियों का हुजूम देखकर विधायक का मन गदगद हो उठा, उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रतिमा सिंह ,मनीषा सिंह मनू(वरिष्ठ भाजपा नेत्री) और समस्त क्षेत्रवासियों का अभिवादन किया।
विधायक ने सभी को अस्वस्त किया कि वह शीघ्र अति शीघ्र क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं जैसे नाली, सड़क, लाइट आदि की को दूर करेंगे।इस मौके पर मनीषा सिंह मनू, विजय सिंह सोलंकी, आलोक सिंह, सुषमा सिंह,रागिनी अवस्थी,नीता तिवारी, अलका रानी,सनातनी श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, मोहम्मद अनीष,अनिल प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, तेजधार पांडे, अभिमन्यु सिंह, सत्यनारायण त्रिपाठी, आशीष तिवारी, अशोक कुमार कनौजिया, आरपीएल श्रीवास्तव, प्रहलाद सिंह, डॉक्टर एन बी श्रीवास्तव,तथा सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।इस मौके पर अन्य कई भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थिति रहे।