भारतीय किसान यूनियन ने सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह का जोरदार स्वागत किया
भारत सरोजनीनगर । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर के नवनिर्वाचित विधायक डॉ० राजेश्वर सिंह को गुरुवार को सालेह नगर में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक...


भारत सरोजनीनगर । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर के नवनिर्वाचित विधायक डॉ० राजेश्वर सिंह को गुरुवार को सालेह नगर में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक...
भारत सरोजनीनगर । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर के नवनिर्वाचित विधायक डॉ० राजेश्वर सिंह को गुरुवार को सालेह नगर में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी की अगुवाई में हुए स्वागत समारोह में किसानों ने विधायक डा० राजेश्वर सिंह व उनके साथ मौजूद भाजपा वरिष्ठ नेता शंकरी सिंह को पगड़ी पहनाने के अलावा हल व तलवार भी भेंट की I स्वागत कार्यक्रम में विधायक डा० राजेश्वर सिंह ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता है और देश व प्रदेश की मोदी-योगी सरकार इनके हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होने कहा कि वह स्वयं किसान परिवार से हैं, इस लिए किसानों के हर दुख-सुख में हमेशा उनके साथ रहने का संकल्प लेता हूँ। विधायक डा० सिंह ने कहा क्षेत्र की जनता के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहेगे। उन्होंने कहा सरोजनीनगर क्षेत्र देश की सर्वोत्तम विधानसभा बनाने का प्रयास करुगाँ।
इससे पहले विधायक डा० राजेश्वर सिंह का हरौनी में सई नदी के तट पर स्थित झाड़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में राजेश्वर लड्डुओं से तौल कर भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता व पूर्व जिपंस राजेश सिंह चौहान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता शंकरी सिंह, पूर्व सांसद रीना चौधरी, इं० शिवकुमार सिंह चौहान, पूर्व जिपंस प्रमोद गौतम, विनय दीक्षित, क्षेपंस अंचल गौतम व पार्षद कमलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई व ग्रामीण जनता मौजूद रही। इसके अलावा गुरुवार की सुबह विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने मोहान रोड स्थित डा० शंकुतला मिश्रा राष्ट्रीय पुर्नवास विश्व विद्यालय पहुंच कर दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया I