प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु एक माह का विशेष अभियान
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च 2022 से प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु एक माह का विषेश अभियान...


बलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च 2022 से प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु एक माह का विषेश अभियान...
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च 2022 से प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु एक माह का विषेश अभियान चलाया जा रहा है। क्षय रोग एक बीमारी ही नहीं बल्कि किसी भी क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक प्रगति का दर्पण है। विश्व के क्षय रोगियों की कुल संख्या का एक चौथाई हिस्सा भारत में पाया जाता है तथा भारत के क्षय रोगियों की संख्या का पाचवा भाग उत्तर प्रदेश में है। इस गम्भीर चुनौति को ध्यान में रखते हुए मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2025 तक क्षयरोग को देश से पूर्णरूपेण समाप्त करने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु दृढ़संकल्प है। इसके लिए आवश्यक है कि क्षय रोगियों के चिन्होंकन के पश्चात उनकी चिकित्सा नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्हें चिकित्सा की अवधि में उत्तम पोषण उपलब्ध करवाया जाए, जिससे पूर्ण रूप से उपचारित हो सकें। क्षय उन्मूलन के कार्य में प्रगति लाने की दिशा में माननीय राज्यपाल महोदया की प्रेरणा एवं आवाहन पर विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च 2022 से प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु एक माह के विषेश अभियान का प्रारम्भ किया जा रहा। उक्त के क्रम में अबतक 1391 क्षय रोगी/ रोगियों को गोद लिया गया है। सम्बन्धित क्षय रोग / रागियों को अपने स्रोतों से पौष्टिक आहार न्यूनतम 6 माह अथवा उपचार अवधि के पूर्ण होने तक (जो भी बाद में हो) प्रत्येक माह रोगी को उपलब्ध कराया जाए।