अब रातों को नहीं चलेंगी यूपी रोडवेस की बसें
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) 15 जनवरी तक कोहरे से प्रभावित मार्गों पर रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच अपनी बसें नहीं चलाएगा। कोहरे से...


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) 15 जनवरी तक कोहरे से प्रभावित मार्गों पर रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच अपनी बसें नहीं चलाएगा। कोहरे से...
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) 15 जनवरी तक कोहरे से प्रभावित मार्गों पर रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच अपनी बसें नहीं चलाएगा। कोहरे से संबंधित दुर्घटनाओं में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है।
आकाशवाणी संवाददाता ने खबर दी है कि पिछले कुछ दिनों में राज्य भर में कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यह विचार लेकर आया है।
यूपीएसआरटीसी ने अपने आदेश में अपने क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को मौसम की स्थिति का आकलन करने के लिए रात 8 बजे से 12 बजे के बीच बस स्टेशनों पर शिविर लगाने का निर्देश दिया है. दृश्यता कम होने की स्थिति में, बसों को बस स्टेशन या निकटतम पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा पर खड़ा किया जाएगा। दृश्यता में सुधार के बाद ही बसें अपनी यात्रा फिर से शुरू करेंगी। एक महीने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी रद्द कर दी गई है।
कोहरे के कारण किसी भी बस दुर्घटना की स्थिति में अधिकारी की जिम्मेदारी होगी। एमडी ने एडवाइजरी की चालक व परिचालकों को सूचना देने के निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों का ब्रेथ एनालिसिस टेस्ट किया जाएगा।
(कृष्णा सिंह )