जलपुरुष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मरु-अरावली सुखाड़-बाढ़ मुक्ति की युक्ति ''खोज यात्रा" का शुभारंभ हुआ _
जलपुरुष डॉ राजेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में सुखाड़-बाढ़ विश्व जन आयोग द्वारा तरुण आश्रम भीकमपुरा, अलवर, राजस्थान से खोज यात्रा का शुभारंभ किया गया। खोज...


जलपुरुष डॉ राजेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में सुखाड़-बाढ़ विश्व जन आयोग द्वारा तरुण आश्रम भीकमपुरा, अलवर, राजस्थान से खोज यात्रा का शुभारंभ किया गया। खोज...
जलपुरुष डॉ राजेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में सुखाड़-बाढ़ विश्व जन आयोग द्वारा तरुण आश्रम भीकमपुरा, अलवर, राजस्थान से खोज यात्रा का शुभारंभ किया गया। खोज यात्रा में जनसुनवाई द्वारा सुखाड़-बाढ़ संकट कम करने वाले रास्ते खोजने हैं। यह यात्रा तरुण भारत संघ के चार दशक के समय सिद्ध अनुभव क्षेत्र से आरंभ होकर पहले राजस्थान के ही मरु एवं अरावली क्षेत्रों में हुए सुखाड़-बाढ़ मुक्ति के कार्यों के प्रत्यक्ष प्रभाव की जानकारी खोजेगी। साथ ही साथ अभी तक बनी प्रभाव रिपोर्ट को देखेगी कि, अभी तक की प्रभाव रिपोर्ट जो कह रही है, वह कितने लंबे समय तक प्रभाव से बनी रही? अब तक के हालात क्या हैं? जहां-जहां तीन और चार दशक के कार्यानुभव सफल हैं, उनको प्रत्यक्ष जान-समझकर तथा दुनिया के 100 वर्षों के वर्षा चक्र में आ रहे बदलाव को देखकर, दुनिया में बाढ़-सुखाड़ की युक्ति को अपनाएंगे। यह निर्णय उदयपुर, दिल्ली और ढाका (बांग्लादेश) की विश्व जन आयोग की बैठक में लिया गया है। इस आयोग का काम 1 जनवरी 2023 से आरंभ होकर 31 दिसंबर 2033 तक है। यह आयोग केवल रिपोर्ट ही तैयार नहीं करेगा, बल्कि प्रत्यक्ष दुनियाभर में काम करायेगा। ये सभी काम खोज यात्रा में हुई जनसुनवाई सुखाड़-बाढ़ विमर्श के निष्कर्ष होंगे। यह विमर्श प्रत्यक्ष काम करने वाले ही कर सकेंगे। यही निष्कर्ष आयोग की संस्तुति के रूप में मान्य होंगे।
प्रत्यक्ष कार्यानुभव जनित संस्तुतियां ही सुखाड़-बाढ़ मुक्ति का रास्ता बनाएंगे। इस खोज यात्रा दल में विश्व सुखाड़-बाढ़ आयोग के अध्यक्ष जलपुरुष राजेंद्र सिंह, जनार्दन राय नागर विश्वविद्यालय, उदयपुर के उपकुलपति श्री शिव सिंह सारंगदेवोत, तरुण भारत संघ की उपाध्यक्ष डॉ. इंदिरा खुराना, आयोग के सदस्य अशोक खुराना, केंद्रीय भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह, संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य रामनिवास शर्मा, अरावली बचाओ दिल्ली से दीवान सिंह, जैसलमेर से चतर सिंह, बांसवाड़ा से जयेश जोशी, उदयपुर से मनीष जैन आदि लोग शामिल होंगे। ये सभी जयपुर, उदयपुर से खोज यात्रा में जुड़ेंगे।
इसके अतिरिक्त राधा स्वामी सत्संग सभा दयालबाग आगरा में ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों के माध्यम से यात्रा के वारे जलपुरुष डॉ राजेंद्र सिंह ने जानकारी दी।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर तरुण भारत संघ के वरिष्ठ साथी गोपालसिंह, भरत रैकवार, पारस प्रताप सिंह, राधा स्वामी संत्सग सभा दयालबाग आगरा से अनंत महेश गुप्ता, यश गुरनानी, मोहर सिंह, पतराम आदि उपस्थित रहे।