केंद्रीय कृषि मंत्री ने सब्जी अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिकों से शोध गतिविधि बढ़ाने का किया आह्वान

  • whatsapp
  • Telegram
केंद्रीय कृषि मंत्री ने सब्जी अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिकों से शोध गतिविधि बढ़ाने का किया आह्वान
X


वाराणसी रोहनिया केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

संस्थान द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं के लाभार्थी किसानों से भी उन्होंने बातचीत की।उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों को देश के मौसम में के अनुकूल सब्जी उत्पादन का आह्वान किया।कहा कि किसानों से जुड़कर ही कृषि कार्य को आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि संस्थान को किसानों के साथ जुड़ कर और अधिक शोध करने की जरूरत है। उन्होंने कृषि प्रक्षेत्र का भी भ्रमण किया। उनके द्वारा संस्थान के परिसर में पौधरोपण भी किया गया।इस दौरान एफपीओ के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ टी के बहेरा ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी एम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुलदीप

Next Story
Share it