पंजाब में सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने आतंकी साजिश की नाकाम ...
गुरदासपुर सेक्टर में पड़ने वाले गांव ऊंचा टकाला में जवान गश्त पर थे। इसी दौरान जवानों ने रात के समय ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने आवाज का पीछा किया और...
Admin | Updated on:18 Jan 2023 6:02 AM GMT
गुरदासपुर सेक्टर में पड़ने वाले गांव ऊंचा टकाला में जवान गश्त पर थे। इसी दौरान जवानों ने रात के समय ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने आवाज का पीछा किया और...
गुरदासपुर सेक्टर में पड़ने वाले गांव ऊंचा टकाला में जवान गश्त पर थे। इसी दौरान जवानों ने रात के समय ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने आवाज का पीछा किया और फायरिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद ही कुछ गिराए जाने की आवाज सुनी और ड्रोन पाक की तरफ चला गया।
जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया तो ऊंचा टकाला के खेतों में पैकेट गिरा मिला। जब पैकेट को खोला गया तो उसमें चाइना मेड 4 पिस्टल, 8 मैगजीन और 47 राउंड बरामद किए गए। हथियारों को जब्त कर लिया गया है |
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन की आवाज़ सुनी और उसपर फायरिंग की। फायरिंग करते ही आसमान से कुछ नीचे गिरा। जब तलाशी ली गई तो एक लकड़ी का पैकेट मिला जिसमें 4 चीनी पिस्टल, 8 मैगजीन और 47 राउंड मिले: BSF अधिकारी, गुरदासपुर, पंजाब
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023
(सौजन्य: BSF) pic.twitter.com/eNifAEYtXb
Next Story