नामांकन के अन्तिम दिन 02 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

  • whatsapp
  • Telegram
नामांकन के अन्तिम दिन 02 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
X


बहराइच। कलेक्ट्रेट में सोमवार को भाजपा से डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा के सभी विधायक भी शामिल रहे। बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी सीट से सोमवार को भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने शहर में जुलूस निकाला।

जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रज्ञा त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशी के साथ जिलाध्यक्ष श्याम करन, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर से सुभाष त्रिपाठी, बलहा से सरोज सोनकर, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, सुरेश्वर सिंह, श्रावस्ती के राम फेरन पांडेय के अलावा विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

Next Story
Share it