कोरोना के कहर के बीच दिल्ली में बढ़ाया गया 1 सप्ताह का लॉकडाउन....
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है। 3 मई सुबह पांच बजे तक लाकडाउन रहेगा। इस बीच सभी आवश्यक सेवाएं उसी तरह से जारी रहेंगी जैसी पहले जारी थी। बाकी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इससे कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी।
रविवार को डिजिटल प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में पड़ रही आक्सीजन की कमी के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में संक्रमण दर 37 फीसद तक पहुंच चुकी है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में कोरोना बहुत अधिक बढ़ गया है। उसी के मद्देनजर अगले 1 हफ्ते के लिए यानी अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई है। लॉकडाउन कोरोना से निपटने के लिए हमारा आखिरी हथियार है और अब इसका इस्तेमाल करना जरूरी हो गया है। दिल्ली में कोरोना कम नहीं हो रहा है। मैंने स्वयं लोगों से बात की और सभी का मत है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए।"
अराधना मौर्या





