उत्तराखंड में 1 जून तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू, जाने कहाँ मिली छूट, क्या रहेगा बंद.....
उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना कर्फ्यू को एक जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मंगलवार 25 मई की प्रातः छह बजे कर्फ्यू की अवधि समाप्त हो रही थी। प्रदेश...

उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना कर्फ्यू को एक जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मंगलवार 25 मई की प्रातः छह बजे कर्फ्यू की अवधि समाप्त हो रही थी। प्रदेश...
उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना कर्फ्यू को एक जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मंगलवार 25 मई की प्रातः छह बजे कर्फ्यू की अवधि समाप्त हो रही थी।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने सोमवार को यहां बताया कि इस दौरान जरूरी सामानों जैसे दूध, मीट, मछली, फल और सब्जी की दुकानें सुबह आठ बजे से 11 बजे तक खुलेंगी। इससे पहले दुकानें खुलने का समय सुबह सात से 10 बजे तक था।
कर्फ्यू के दौरान दवा और स्वास्थ्य उपकरणों से जुड़ी दुकानों के साथ ही पशु चारे और कृषि व बागवानी से संबंधित दुकानें खुली रहेंगी। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों को भी छूट दी गई है।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से कोविड का ग्राफ प्रदेश में कम होता हुआ दिख रहा है, लेकिन अपने स्तर से सरकार पूरी तरीके से इसकी रोकथाम में जुटी हुई है।
अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी उत्तराखंड में एक हफ्ते तक क्वारंटीन सेंटरों में रहेंगे। ग्राम पंचायतें इसके लिए व्यवस्था करेंगी।
एक हफ्ते बाद यदि किसी व्यक्ति में कोई लक्षण नजर नहीं आते तो तब ही उन्हें घर जाने की इजाजत दी जाएगी।
अराधना मौर्या





