कुरुक्षेत्र में भी कोरोनावायरस का कहर 1 दिन में पाए गए 276 संक्रमित मरीज....

  • whatsapp
  • Telegram
कुरुक्षेत्र में भी कोरोनावायरस का कहर 1 दिन में पाए गए 276 संक्रमित मरीज....
X


वैश्विक महामारी कोरोनावायरस का कहर सबसे ज्यादा दुनिया के 2 देशों पर पड़ रहा है, जिनमें अमेरिका सबसे पहले और उसके बाद भारत आता है। गौरतलब है कि महामारी का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि अब साफ-सुथरे राज्यों में भी मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र में अप्रैल में हर दिन पॉजिटिव लोगों की मौत दर्ज की जा रही है और रविवार को दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग ने 2 मरीज की मौत का जिक्र अपने बुलेटिन में किया। इसी के साथ रविवार को वायरस से संक्रमित मृतकों के लिए बनाए गए श्मशान घाट में 5 लाशों को जलाया गया। जिनमें से 2 मरीज दिल्ली के बताए जा रहे हैं जिनका उपचार निजी अस्पतालों नहीं चल रहा था।

कुरुक्षेत्र की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 25 दिनों में 25 कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की मौतें दर्ज की गई है, वहीं 276 नए केस भी मिले हैं। जिसके बाद स्थिति को देखते हुए शहर में लगभग लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है।

कुरुक्षेत्र में महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूल में 40 विद्यार्थियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। इसी के साथ आपको बता दें कि पूरे जिले में कम से कम 9 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं,जबकि 32 क्षेत्रों से कंटेनमेंट जोन को स्थिति सही समझते हुए हटाया गया। परंतु सरकार द्वारा अभी भी कंटेनमेंट जोन और बाकी सभी स्थानों पर एतिहात बरतने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

नेहा शाह

Next Story
Share it