उड़ीसा में भी लगातार बढ़ने लगा वायरस का कहर- 1 दिन में दर्ज कर रहा 38 लोगों की मौत.
... उड़ीसा में भी कोरोनावायरस का कहर अब लगातार देखने को मिल रहा है पहले जहां उड़ीसा में 6164 मरीजों की पुष्टि होने पर 7 लोगों की मौत दर्ज की जाती थी...
... उड़ीसा में भी कोरोनावायरस का कहर अब लगातार देखने को मिल रहा है पहले जहां उड़ीसा में 6164 मरीजों की पुष्टि होने पर 7 लोगों की मौत दर्ज की जाती थी...
...
उड़ीसा में भी कोरोनावायरस का कहर अब लगातार देखने को मिल रहा है पहले जहां उड़ीसा में 6164 मरीजों की पुष्टि होने पर 7 लोगों की मौत दर्ज की जाती थी वही अब 6164 नए मामले सामने आने के बाद 38 लोगों की मौत दर्ज की जा रही है।
गौरतलब है कि अब उड़ीसा भी वायरस की चपेट में आने लगा है। प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 394694 हो गई नहीं अब तक 1,973 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
अभी भी 39000 मामले हैं जिनका कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि सर्वाधिक संक्रमण के मामले खुर्दा जिला से 950 तथा सुंदरगड़ जिले से 684 हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 173, बालेश्वर जिले से 79, बरगड़ जिले से 268, भद्रक जिले से 86, बलांगीर जिले से 211, बौद्ध जिले से 20, कटक जिले से 383, देवगड़ जिले से 33, ढेंकानाल जिले से 16, गजपति जिले से 47, गंजाम जिले से 67, जगतसिंहपुर जिले से 62, जाजपुर जिले से 85, झारसुगुड़ा जिले से 261, मयूरभंज जिले से 115, नवरंगपुर जिले से 257, नयागड़ जिले से 82, नुआपड़ा जिले से 446, पुरी जिले से 306, रायगड़ा जिले से 70, संबलपुर जिले से 263, सोनपुर जिले से 65, स्टेटपुल से 193 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
इसी के साथ यदि संक्रमितो की मृत्यु की बात करें तो राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार आज कुल 8 लोगों की मौत हुई है। इसमें गंजाम जिले से 2, कालाहांडी जिले से 2 बालेश्वर जिले से 1, बलांगीर जिले से 1, कंधमाल जिले से 1 और खुर्दा जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत कोरोना से हुई है। इसी के साथ उड़ीसा में अब तक कुल 9793470 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें से 394694 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इस बीच 353551 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 1,973 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। उसी तरह से प्रदेश में 39117 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नेहा शाह





