प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- 100 से कम आईसीयू बेड और ऑक्सीजन के लिए हमने केंद्र सरकार से की अपील...

  • whatsapp
  • Telegram
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- 100 से कम आईसीयू बेड और ऑक्सीजन के लिए हमने केंद्र सरकार से की अपील...
X

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी की बिगड़ती हालत को देखकर रविवार को फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में करीब साढे 25000 नए वायरस से संक्रमित लोगों के केस सामने आए हैं। ऐसे में चिंता का विषय है क्योंकि अब पूरी दिल्ली में 100 से भी कम बेड बचे हुए हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 30% हो गई। दिल्ली की स्थिति को देखते हुए शिवाय फिल्म केजरीवाल लगातार हालत से रूबरू होते रहे, उन्होंने बताया कि राजधानी में 100 से भी कम आईसीयू बेड बचे हुए हैं। जिसके साथ ऑक्सीजन की भी कमी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम लगातार केंद्र सरकार के साथ संपर्क कर रहे हैं, और हमें सरकार से मदद भी मिल रही है।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जरिया अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने कल डॉक्टर हर्षवर्धन से बात की और बताया कि हमें बेड और ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10000 बेड हैं, उनमें 1800 बेड कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार से निवेदन है कि इतनी गंभीर परिस्थितियों में कम से कम 7000 बेड को अस्पतालों में आरक्षित किया जाए।

इसी के साथ हमें तुरंत ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए। इसी के साथ उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार अगले 2 या 3 दिन में 6000 से ज्यादा ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था कर लेगी। बता दें कि पूरे देश में संक्रमित ओं का आंकड़ा ढाई हजार के पार पहुंच चुका है और पिछले दिनों सबसे ज्यादा 260533 नए संक्रमितो की पहचान की गई है तथा बीते 24 घंटे में 38000 से ज्यादा लोगों ने कोरोनावायरस से अपनी जान की जंग जीत ली और घर लौट गए।

नेहा शाह

Next Story
Share it