दिल्ली जल संकट : आज से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी जल मंत्री, आतिशी 12 बजे ‘पानी सत्याग्रह’ करेंगी शुरू

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली जल संकट : आज से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी जल मंत्री, आतिशी 12 बजे ‘पानी सत्याग्रह’ करेंगी शुरू
X

दिल्ली में जल संकट बरकरार है। इसी को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी आज जंगपुरा के भोगल में अपना सत्याग्रह शुरू करेंगी। वह सत्याग्रह शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ सुबह राजघाट जाएंगी, जहां महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा से पानी कम मिलने के मुद्दे को लेकर आप नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी आज से अनिश्चितकालीन अनशन सत्याग्रह शुरू करेंगी। महात्मा गांधी को श्रद्धांजिल देने के बाद आतिशी सुनीता केजरीवाल व अन्य AAP नेताओं के साथ अनशन स्थल पर जाएंगी। साथ ही बताया जा रहा है कि सुनीता केजरीवाल शाम को 4 बजे तिहाड़ जेल जाएंगी, क्योंकि गुरुवार को अदालत से जमानत मिलने के बाद आज केजरीवाल की तिहाड़ से रिहाई हो सकती है।

आप नेता संजय शर्मा, आतिशी, इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज सीएम आवास पहुंचे गए हैं। यहां से सभी लोग राजघाट के लिए रवाना होंगे। अनशन के बारे में जानकारी देते हुए आतिशी ने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि वह 11 बजे महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दोपहर 12 बजे से जंगपुर के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत करेंगी। उन्होंने बताया कि वह जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक का पानी नहीं मिलेगा, तब तक अनशन जारी रखूंगी।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिलाने के लिए आइएनडीआइ गठबंधन से समर्थन मांगा है। प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा पर दिल्ली में जल संकट उत्पन्न करने आरोप लगाया। भाजपा नेता विरोध प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं। उन्हें हरियाणा भवन के सामने प्रदर्शन करना चाहिए जिससे कि दिल्ली को पानी मिल सके।

Next Story
Share it