कोरोना के खतरे को देखते हुए ओडिशा में 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा....
देश में कोरोना की स्थिति दिन पर दिन खराब हो रही है. ऐसे हालातों में अब ओडिशा में भी 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. ये लॉकडाउन 5 मई से शुरू...
देश में कोरोना की स्थिति दिन पर दिन खराब हो रही है. ऐसे हालातों में अब ओडिशा में भी 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. ये लॉकडाउन 5 मई से शुरू...
देश में कोरोना की स्थिति दिन पर दिन खराब हो रही है. ऐसे हालातों में अब ओडिशा में भी 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. ये लॉकडाउन 5 मई से शुरू होकर 19 मई तक रहेगा. हालांकि जरूरी सेवाओं को इस लॉकडाउन से छूट दी गई है.
इसके अलावा टीकाकरण की प्रक्रिया पर भी लॉकडाउन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. आदेश में कहा गया है, "पांच मई 2021 की सुबह पांच बजे से 19 मई 2021 तक पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा.
" आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि लोगों को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके घरों के 500 मीटर के दायरे में जरूरी चीजे खरीदने की इजाजत दी जाएगी.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में महामारी के कारण पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं. कई अन्य राज्यों ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदियां बढ़ाने का निर्णय लिया है. कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,92,488 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर संक्रमण को रोकने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.
अराधना मौर्या





