रेमडेसिविर की कालाबाजारी में नेता कमलेश्वर प्रसाद दीक्षित को कोर्ट के आदेशों के अनुसार पुलिस की 14 दिन की रिमांड....
जहां वैश्विक महामारी के कारण भारत दूसरी लहर के दौरान बुरी तरह से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोरोनावायरस से...

जहां वैश्विक महामारी के कारण भारत दूसरी लहर के दौरान बुरी तरह से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोरोनावायरस से...
जहां वैश्विक महामारी के कारण भारत दूसरी लहर के दौरान बुरी तरह से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए कारगर साबित हो रहे इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते हुए पकड़े गए स्पाक्स नेता कमलेश्वर प्रसाद दीक्षित की रिमांड अवधि समाप्त होने पर एसटीएफ ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया।
आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए 3 दिन की रिमांड में उसको जेल में रखा था।
आपको बता दें कि कमलेश्वर प्रसाद दीक्षित से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान उसने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उसने अपने ससुर की जान बचाने के लिए 6 इंजेक्शन एक एंबुलेंस चालक से ब्लैक में खरीदे थे। जिसके बाद दो इंजेक्शन प्रयोग में लाए गए तथा 4 बच गए थे।
आरोपित के बयान के अनुसार एसटीएफ की टीम एंबुलेंस चालक की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि महामारी के दौरान ऑक्सीजन से लेकर दवाई और इंजेक्शन तक की कालाबाजारी देखी जा रही है दिल्ली के खान चाचा भोजनालय में भी ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी देखी गई जिसको लेकर के अभी तक जांच चल रही है। ऐसे में आरोपित नेता कमलेश्वर दीक्षित को कोर्ट के आदेशों के अनुसार 14 दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है।
नेहा शाह





