दिल्ली के लाल किला समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों के प्रवेश पर 15 मई तक पाबंदी.....

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली के लाल किला समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों के प्रवेश पर 15 मई तक पाबंदी.....
X



कोरोना के बिगड़ रहे हालात को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अपने तहत आने वाले देश के सभी स्मारकों में पर्यटकों के प्रवेश पर 15 मई तक के लिए रोक लगा दी है। सभी स्मारक एक माह तक बंद रहेंगे।

इस संबंध में बृहस्पतिवार देर शाम एएसआइ के निदेशक एन के पाठक ने आदेश जारी कर दिए। इसमें इन आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू किए जाने की बात कही गई है। इससे पहले लाकडाउन लगने पर मार्च 2020 के अंत से देश के सभी स्मारक बंद कर दिए गए थे। इसके बाद पर्यटकों की संख्या सीमित कर छह जुलाई को टिकट वाले सभी स्मारकों को खोलने की अनुमति दे दी गई थी।

आदेश के मुताबिक आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत दिल्ली समेत स्मारकों पर फिर से ताले लग जाएंगे। देश के प्रमुख स्मारकों में कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इस आदेश के कारण देशभर मे 3693 स्मारक और 50 म्यूजियम आगामी 15 मई तक रहेंगे। बता दें कि साल 2020 में 17 मार्च से 21 सितंबर तक ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारक बंद रहे थे।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it