उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आया धमकी भरा कॉल 15 अगस्त को झंडा ना फहराने की दी चेतावनी

  • whatsapp
  • Telegram
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आया धमकी भरा कॉल 15 अगस्त को झंडा ना फहराने की दी चेतावनी
X



सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। मुख्यमंत्री से कहा गया कि वह सीएम योगी को 15 अगस्त के दिन विधानभवन पर झंडा नहीं फहराने देगा।बता दे कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह धमकी लखनऊ के पत्रकारों को +6478086308 नंबर से कॉल कर दी।

गौरतलब है कि इससे पहले पन्नू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी धमकी दी थी। जानकारी के अनुसार वह सिख फॉर जस्टिस संगठन का सदस्य है, जो कि देश विरोधी गतिविधियां चलाने के आरोप में 10 जुलाई, 2019 से भारत में प्रतिबंधित है।

आपको बता देवकी यह पत्रकारों को आई 59 सेंकेंड की रिकॉर्डेड कॉल में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के विरोध में हैं। इतना ही नहीं उसने कहा कि सीएम योगी उनका साथ दे रहे हैं, यूपी के लोग और किसान सरकार को तिरंगा न फहराने दें. टांडा, हरदुआगंज, पनकी, पारीछा और अन्य पावर प्लांट शटडाउन कर दें। रिकॉर्डिंग मे कहा गया कि ऑडियो संदेश में ये भी कहा गया था कि पंजाब के बाद वह हिमाचल में भी कब्जा करेंगे, क्योंकि हिमाचल का कुछ क्षेत्र पहले पंजाब का हिस्सा था।

नेहा शाह

Next Story
Share it