जिले के 15 नेता जौनपुर जिलें के 15 मण्डलों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में झोकेंगे ताकत
सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश योजना के तहत सातवें चरण में हो रहे काशी क्षेत्र के जौनपुर जिले की छह विधानसभाओं के चुनाव में डेढ़ दर्जन...


सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश योजना के तहत सातवें चरण में हो रहे काशी क्षेत्र के जौनपुर जिले की छह विधानसभाओं के चुनाव में डेढ़ दर्जन...
सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश योजना के तहत सातवें चरण में हो रहे काशी क्षेत्र के जौनपुर जिले की छह विधानसभाओं के चुनाव में डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं, भाजपा प्रत्याशी व पदाधिकारियों को प्रवासी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सुल्तानपुर विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री विनोद सिंह को गोरखपुर के बाद सातवें चरण में हो रहे जौनपुर जिले के सदर विधानसभा के गभिरन मण्डल में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए. वर्मा को बदलापुर विधानसभा के महाराजगंज मंडल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू को सदर विधानसभा के जौनपुर उत्तरी मंडल,भाजपा नेता शिवाकांत मिश्रा को बदलापुर विधानसभा के सिंगरामऊ मंडल, सीताराम वर्मा विधायक को सदर विधानसभा के करंजाकला मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल को सदर विधानसभा के जौनपुर दक्षिणी मंडल,सदर- जयसिंहपुर विधानसभा के प्रत्याशी राजबाबू उपाध्याय को शाहगंज विधानसभा के शाहगंज मंडल,जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा को सदर विधानसभा के खेतासराय मंडल,जिला महामंत्री घनश्याम चौहान को मड़ियाहूं विधानसभा के मड़ियाहूं मंडल,पूर्व जिला महामंत्री कृपाशंकर मिश्रा मड़ियाहूं विधानसभा के
शीतलगंज मंडल,जिला महामंत्री संदीप सिंह मड़ियाहूं विधानसभा के रामपुर मंडल,पूर्व जिला महामंत्री शशिकांत पांडे को जफराबाद विधानसभा के धर्मापुर मंडल,जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार को जफराबाद विधानसभा के सिरकोनी मंडल, जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्या को केराकत (सुरक्षित) विधानसभा के बजरंग नगर मंडल, जिला मंत्री मनोज मौर्या को मड़ियाहूं विधानसभा के नोनारी मंडल में प्रवासी के रूप में वहां के पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी मिली है।आपको बतादें जौनपुर जिले में सातवें चरण में 7 मार्च को मतदान होना है।जिले के सभी नेता 5 मार्च तक जौनपुर जिले में निर्धारित मंडलों में प्रचार-प्रसार कर वहां के पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में पूरी ताकत झोकेंगे।