प्रियंका गांधी से वार्ता के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भेजी 16 टन ऑक्सीजन की टैंकर....

  • whatsapp
  • Telegram
प्रियंका गांधी से वार्ता के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भेजी 16 टन ऑक्सीजन की टैंकर....
X



लखनऊ में वायरस के संक्रमण से लगभग 55% जनता हॉस्पिटल के चक्कर अभी तक काट रही हैं। केजीएमयू के स्वास्थ्य चिकित्सक के अनुसार लखनऊ में 90% लोगों की मृत्यु ऑक्सीजन की कमी होने के कारण ही दर्ज की जा रही है। जिसकी शिकायत लगभग सभी हॉस्पिटल ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की है, और सरकार ने राजधानी की स्थिति को देखते हुए ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए 60000 लीटर ऑक्सीजन कल ही मंगवाया।

आपको बता दें कि लखनऊ में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए एक टैंकर ऑक्सीजन की तत्काल व्यवस्था कर उसे लखनऊ के लिए रवाना भी कर दिया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह व्यवस्था अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी के कहने पर की है। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने ऑक्सीजन की कमी के कारण लखनऊ को पूर्ण मदद देने का आश्वासन दिया था जिसके बाद प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश से फोन पर बात करके चर्चा के दौरान ऑक्सीजन भेजने का आग्रह किया।

जिसके बाद आदेश मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तुरंत मेदांता अस्पताल की मदद करने के लिए तत्काल एक टैंकर ऑक्सीजन लखनऊ के लिए रवाना कर दिया है। बता दें कि रायपुर से लखनऊ के लिए 16 टन ऑक्सीजन का टैंकर रवाना हो गया है और छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के मरीजों के उपयोग में आने वाली ऑक्सीजन के बाद बची अतिरिक्त ऑक्सीजन लगातार अन्य राज्यों को भी उपलब्ध करा रही है।

नेहा शाह

Next Story
Share it