दिल्ली में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, मेट्रो भी नहींं चलेगी.....
बढ़ते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ाया गया। लॉकडाउन अगले सोमवार 5 बजे तक लागू रहेगा। बता दें कि सोमवार से दिल्ली मेट्रो का...

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ाया गया। लॉकडाउन अगले सोमवार 5 बजे तक लागू रहेगा। बता दें कि सोमवार से दिल्ली मेट्रो का...
बढ़ते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ाया गया। लॉकडाउन अगले सोमवार 5 बजे तक लागू रहेगा। बता दें कि सोमवार से दिल्ली मेट्रो का परिचालन भी बंद कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि दिल्ली में 17 मई तक का लॉकडाउन मजबूरी में बढ़ाया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक, इस लॉकडाउन में सख्ती और पांबदियां और बढ़ा दी जाएगी। इस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा भी बंद रहेगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली में लॉकडाउन 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं निलंबित रहेंगी। सीएम ने बताया कि इस लॉकडाउन में सख्ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी ढिलाई देने का समय नही।
अगर दिया तो फिर हालात खराब होंगे। इसलिए लॉकडाउन अगले सप्ताह तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35 फीसदी से घटकर 23 फीसदी हो गया है। यह दिल्लीवासियों के लिए राहत की बात है। हालांकि पिछले छह दिनों में यह 5वीं बार है कि यहां कोरोना वायरस के रोजाना मामले 20000 से नीचे रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,10,231 हो गई।
अराधना मौर्या





