राजधानी दिल्ली में 18 से 44 आयु के लोगों का रोका गया वैक्सीनेशन अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली को हर महीने 80 लाख वैक्सीन की जरूरत.....
देश की राजधानी दिल्ली में वैक्सीन की कमी के चलते राज्य सरकार द्वारा आज से युवाओं के लिए वैक्सीनेशन को बंद कर दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि...

देश की राजधानी दिल्ली में वैक्सीन की कमी के चलते राज्य सरकार द्वारा आज से युवाओं के लिए वैक्सीनेशन को बंद कर दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि...
देश की राजधानी दिल्ली में वैक्सीन की कमी के चलते राज्य सरकार द्वारा आज से युवाओं के लिए वैक्सीनेशन को बंद कर दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने 18 से 44 आयु के लोगों के लिए जितनी वैक्सीन दिल्ली सरकार को दी थी वो अब खत्म हो चुकी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र सरकार से जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध कराने की अपील की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुसार दिल्ली को हर महीने
80 लाख वैक्सीन डोज की जरूरत है लेकिन मई के महीने में उसे अब तक केवल 16 लाख वैक्सीन मिली हैं। उन्होंने कहा कि यदि वैक्सीन की आपूर्ति इतनी धीमी रही तो पूरी दिल्ली का वैक्सीनेशन करने में 30 महीने से ज्यादा समय लग सकता है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वैक्सीन की कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने की अपील की। जिससे बंद हुए केंद्रों पर दोबारा टीकाकरण शुरू किया जा सके। इस पत्र में उन्होंने दिल्ली में वैक्सीन का कोटा बढ़ाने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि कोरोना की इस लहर ने ज्यादातर युवाओं को अपनी चपेट में लिया है और अब दिल्ली में युवाओं के लिए वैक्सीन भी खत्म हो गयी हैं, जो कि चिंता का विषय है। डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गई है। जिसके साथ संक्रमण दर घटकर 3.5% ही हो गया है परंतु अभी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। ऐसे में वैक्सीन की कमी एक बड़ा संकट खड़ा कर सकती है।
नेहा शाह





