हिमाचल प्रदेश के सीएम का फैसला- सभी विधायकों की एक माह की तनख्वाह सीएम कोविड-19 राहत फंड में की जाएगी दान...
वैश्विक महामारी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी विधायकों का 1 माह का वेतन सीएम कोविड-19 कोष में दान करने का फैसला किया...

वैश्विक महामारी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी विधायकों का 1 माह का वेतन सीएम कोविड-19 कोष में दान करने का फैसला किया...
वैश्विक महामारी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी विधायकों का 1 माह का वेतन सीएम कोविड-19 कोष में दान करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि इससे पहले कर्मचारियों और मंत्रियों का वेतन काटने का ऐलान सरकार ने किया था। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आयोजित सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेताओं को राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी, और अपनी 1 माह की तनख्वाह सीएम कोविड-19 राहत फंड में दान करने की अपील की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में राज्य में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 53 मेट्रिक टन है, आईएनओएक्स, सोलन से राज्य का 15 मीट्रिक टन कोटा भी सम्मिलित है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने केंद्र से राज्य कोटा 30 मेट्रिक टन तक बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्य को छह ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति दी है। जिन्हें नागरिक अस्पताल पालमपुर और क्षेत्रीय अस्पताल मंडी तथा शिमला जिला के नागरिक अस्पताल क्षेत्रीय अस्पताल मण्डी, शिमला जिला के नागरिक अस्पताल रोहड़ू और खनेरी, डा. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्लांट के कार्यशील होने से न केवल प्रदेश बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए ऑक्सीजन की समस्या खत्म हो जाएगी।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सरकार ने केंद्र सरकार को प्रदेश के लिए 5000 डी टाइप और 3000 बी टाइप सिलेंडर उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में बिस्तर बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इस दौरान उन्होंने सर्वदलीय बैठक में सभी विधायकों का 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में दान करने का निर्णय किया।
नेहा शाह





