दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी ने ली 20 लोगों की जान.....
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में अस्पतालों में एडमिट मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की किल्लत...

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में अस्पतालों में एडमिट मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की किल्लत...
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में अस्पतालों में एडमिट मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की किल्लत देखने को मिल रही है. जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल के डॉक्टर डीके बलूजा ने बताया कि बीती रात 20 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से हो गई. हमारे पास सिर्फ और 1.5 घंटे की ऑक्सीजन बची है. 200 लोगों की जिंदगी खतरे में हैं.
यहां शाम 5 बजे ऑक्सीजन सप्लाई आनी थी, लेकिन रात 12 बजे ऑक्सीजन मिली और वो भी आधी। अस्पताल में अभी आधे घंटे की ऑक्सीजन बची है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि मरने वाले सभी 20 मरीज ऑक्सीजन पर थे, ऑक्सीजन न होने से हमें फ्लों कम करना पड़ा था। मैं ये नहीं कह रहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई हैं, लेकिन एक बड़ी वजह ये भी हो सकती है।
वहीं सरोज अस्पताल ने जानकारी दी है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की भर्ती नहीं लेंगे। कोविड इन चार्ज ने बताया कि हम अब मरीजों को डिस्चार्ज भी कर रहे हैं, हमारे पास अब ऑक्सीजन नहीं है। वहीं, बतरा अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर एचपीएल गुप्ता ने बताया है कि हमें 500 लीटर ऑक्सीजन ही दी गई है, जबकि हमारी मांग 8000 लीटर रोजाना है। अस्पताल में फिलहाल 350 कोरोना के मरीज भर्ती हैं।
अराधना मौर्या





