बीते 24 घंटों के दौरान गंगाराम अस्पताल में 25 की मौत, 60 गंभीर, ऑक्‍सीजन तत्‍काल चाहिए.....

  • whatsapp
  • Telegram
बीते 24 घंटों के दौरान गंगाराम अस्पताल में 25 की मौत, 60 गंभीर, ऑक्‍सीजन तत्‍काल चाहिए.....
X



देश में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण जिंदगियों पर कहर बनकर टूट रहा है. संक्रमण की गति में लगातार हो रहे विस्‍तार के साथ मौत के आंकड़ों का ग्राफ भी तेजी के साथ बढ़ रहा है. इसी क्रम में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत हो गई. गंगाराम अस्पताल की ओर से शुक्रवार की सुबह जारी किए गए एक बयान में बताया गया है कि अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 25 सबसे बीमार मरीजों की मौत हो चुकी है.

वेंटिलेटर्स और बाइपैप प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहे हैं. आईसीयू और इमरजेंसी में मैनुअल वेंटिलेशन का सहारा ले रहे हैं. बहुत बड़ा संकट पैदा हो सकता है. 60 मरीजों की जान खतरे में हैं. तुरंत मदद की जरूरत है.'

दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने आगे कहा कि आईसीयू और आपात-चिकित्सा विभाग में गैर-मशीनी तरीके से वेंटिलेशन बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बाद कई अस्पतालों ने कोरोना पीड़ित नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है.

इस बीच दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की कमी के मद्देनजर एक 24×7 कंट्रोल रूम बनाने के आदेश दिए हैं. कंट्रोल रूम में एक हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा जिसका काम होगा केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और प्राइवेट अस्पतालों की ऑक्सीजन संबंधित शिकायतों का निपटारा करना.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it