लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि रक्षाबंधन के शगुन के रूप में दी जायेगी: मुख्यमंत्री

  • whatsapp
  • Telegram
लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि रक्षाबंधन के शगुन के रूप में दी जायेगी: मुख्यमंत्री
X



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की महिलाओं किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री कल रविवार को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि आगामी 07 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि रक्षाबंधन के शगुन के रूप में दी जायेगी, जो रक्षाबंधन पर भाई की तरफ से छोटा सा उपहार है।

उन्होंने कहा कि यह राशि प्रतिमाह मिलने वाली 1250 रुपए से अतिरिक्त होगी। बाइट- डॉ.मोहन यादव, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की बेस्ट लाइफ स्टाइल कंपनी में वर्तमान में 1500 बहनों को रोजगार मिल रहा है। आने वाले समय में 4 हजार बहनों को रोजगार मिलेगा। इसके लिए सरकार कंपनी को नवीन जगह दे रही है, जहां बहनों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होंगी।

Next Story
Share it