आम आदमी पार्टी ने लगाए उत्तरी दिल्ली नगर निगम भाजपा शासित क्षेत्र पर 2500 करोड़ घोटाले का आरोप

  • whatsapp
  • Telegram
आम आदमी पार्टी ने लगाए उत्तरी दिल्ली नगर निगम भाजपा शासित क्षेत्र पर 2500 करोड़ घोटाले का आरोप
X


दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र के दूसरे दिन सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर 2500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। और इस कथित घोटाले में सीबीआई जांच की मांग की।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा एमसीडी भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने 2500 करोड़ के घोटाले की सीबीआई जांच की मांग वाला संकल्प पत्र आज दिल्ली विधानसभा सदन के सामने प्रस्तुत किया। जिसे सदन ने पास कर दिया।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचारों के लिए बदनाम एमसीडी ने जनता के 2500 करोड रुपए का घोटाला किया है। इसलिए भाजपा वालों की जगह एमसीडी में नहीं बल्कि जेल में है।

भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम में नए-नए तरह की घोटाले सामने आ रहे हैं। और भाजपा के सभी पार्षद भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं। विधानसभा सत्र शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं ने जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दी। सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा के घोटाले का पोस्टर लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे।

वही गुरुवार को पार्टी के प्रमुख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विशेष विधानसभा क्षेत्र में तीन कृषि कानूनों की कॉपी को फाड़ते हुए अपना विरोध प्रदर्शन जताया।

सौरभ भारद्वाज ने इस दौरान भाजपा पर कई सारी प्रहार भी किए और विधानसभा विशेष सत्र के दूसरे दिन कहा कि 2500 करोड़ का जो घोटाला हुआ है, जनता उसके बारे में खुलकर जानना चाहती है इसीलिए हम सभी सीबीआई जांच की मांग करते हैं।

नेहा शाह

Next Story
Share it