कोरोना संक्रमण के बीच हरियाणा में 3 मई से एक हफ्ते का लॉकडाउन.....

  • whatsapp
  • Telegram
कोरोना संक्रमण के बीच हरियाणा में 3 मई से एक हफ्ते का लॉकडाउन.....
X



हरियाणा में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के कारण पूरे राज्य में सोमवार से एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है. गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉक डाउन घोषित." हरियाणा में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 13,588 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 501,566 हो गई है.

125 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हो गई. राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 4,341 हो गई. 8509 मरीज रिकवर हुए हैं. 394,709 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं. 102,516 एक्टिव मामले हैं.

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाने की शुरुआत कर दी है. ओडिशा ने आज ही अगले 14 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. वहीं, दिल्ली में भी लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. राजधानी में अब 10 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में भी रोज शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू है.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it