दिल्ली दंगों के आरोपी नताशा नरवाल को पिता के निधन के बाद मिली 3 हफ्तों की जमानत....

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली दंगों के आरोपी नताशा नरवाल को पिता के निधन के बाद मिली 3 हफ्तों की जमानत....
X



दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद 'पिंजरा तोड़' मुहिम की एक्टिविस्ट नताशा नरवाल को उनके पिता महावीर नरवाल की मौत के बाद दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. नताशा नरवाल को सिर्फ तीन सप्ताह के लिए 50 हजार के निजी मुचलके और सशर्त जमानत मिली है. बता दें कि आज ही नताशा के पिता महावीर नरवाल का कोरोना महामारी की वजह से निधन हुआ है, लेकिन जेल में बदं होने के कारण वह अपने पिता के आखिरी दर्शन नहीं कर पा रही थीं. अब वह अपने पिता को आखिरी बार देख सकेंगी.

नताशा के पिता वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उन्होंने नताशा की जमानत के लिए अर्जी दी थी कि लेकिन मौत से पहले वह अपनी बेटी से नहीं मिल पाए. पिता की मौत के बाद नताशा ने हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की अर्जी दी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. कोर्ट ने नताशा को अपना फोन नम्बर दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा और स्पेशल सेल के अलावा रोहतक थाना के प्रभारी को देने को कहा है जहां उसका घर है. मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'महावीर नरवाल जेल में बंद अपनी बेटी से बात तक नहीं कर पाए. उनका बेटा आकाश जो खुद भी कोरोना पॉजिटिव था अपने पिता के साथ रोहतक में था.' महावीर नरवाल के निधन पर लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it