बंगाल चुनाव के लिए काग्रेंस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

  • whatsapp
  • Telegram
बंगाल चुनाव के लिए काग्रेंस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
X



पश्चिम बंगाल में इस महीने के अंत में पहले चरण के लिए मतदान होगा, जिसके लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। इस बार कांग्रेस लेफ्ट के साथ चुनावी मैदान में है। इस लिस्ट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल है। साथ ही टीएमसी और बीजेपी को हराने का दावा कर रही। जल्द ही कांग्रेस ने टॉप नेता भी बंगाल चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।

पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने ISF के साथ गठबंधन कर रखा है। पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों के नाम जारी कर दिए हैं। इस लिस्ट में G-23 ग्रुप के एक भी नेता का नाम नहीं है। ये ग्रुप लंबे वक्त से कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहा था। साथ ही संगठनात्मक चुनाव को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिख चुका है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में वही नेता शामिल हैं, जिन्होंने बिहार चुनाव में मोर्चा संभाला था। जिसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नाम प्रमुख हैं। वहीं पार्टी ने राजस्ठान, पंजाब, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी है। इस लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन पायलट का नाम भी शामिल है, जिन्होंने पहले पार्टी से नाराज होकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it