बिहार में मेडिकल एंड इंजीनियरिंग कॉलेज में 33% महिलाओं के लिए सीट होगी आरक्षित.....
बिहार सरकार ने प्रदेश के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों के लिए 33 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा है। ऐसा किसी भी राज्य में इससे...

बिहार सरकार ने प्रदेश के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों के लिए 33 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा है। ऐसा किसी भी राज्य में इससे...
बिहार सरकार ने प्रदेश के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों के लिए 33 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा है। ऐसा किसी भी राज्य में इससे पहले नहीं हुआ। खबरों के मुताबिक राज्य सरकार अगले विधानसभा सत्र में इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज बिल और बिहार मेडिकल एजुकेशन बिल लाने की तैयारी में है ताकि इस प्रस्ताव को औपचारिक आकार दिया जा सके।
आपको बता दें कि बिहार राज्य में 2035 इंजीनियरिंग सीटें हैं और 1330 मेडिकल बीडीएस सीटें उपलब्ध है। जिनमें से राज्य सरकार 11 मेडिकल और 38 इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन स्वयं करती है। बता दें कि एक गवर्नमेंट ऑफिशियल के मुताबिक राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 30 फीसदी महिलाएं हैं लेकिन इंजीनियरिंग कॉलेजों में उनकी संख्या महज 15 फीसदी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक रिव्यू मीटिंग के दौरान राज्य के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित करने का फैसला रखा। इसके अलावा उन्होंने हर जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज और कुछ जिलों में मेडिकल कॉलेज भी खोलने की बात कही। मुख्यमंत्री ने मीटिंग के दौरान कहा कि सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर ना जाना पड़े।
गौरतलब है कि इससे पहले भी महिला केंद्रित का योजनाएं बिहार सरकार द्वारा 2006 में लड़कियों के लिए प्राइमरी स्कूलों में 50 फ़ीसदी और सेकेंडरी स्कूलों में 35% सीटें आरक्षित करने के लिए की गई थी।इतना ही नहीं राज्य सरकार पुलिस की नौकरियों में भी 35% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो चुकी थी और सभी नौकरियों में 33% महिला आरक्षित सीट है।
इतना ही नहीं लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार लड़कियों को स्नातक की परीक्षा पास करने के बाद ₹50000 कैश का इंसेंटिव देती है। इसके अलावा महिला-केंद्रित योजनाएं जैसे कि लड़कियों के लिए साइकिल और स्कूल यूनिफॉर्म बहुत प्रचलित हैं जिस अब लड़कों के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है।
नेहा शाह





