उत्तराखंड: 35 दिनों बाद गंगोत्री धाम में यात्रियों के पहुंचने से लौटी रौनक़

  • whatsapp
  • Telegram
उत्तराखंड: 35 दिनों बाद गंगोत्री धाम में यात्रियों के पहुंचने से लौटी रौनक़
X




उत्तरकाशी जिले में धराली आपदा के 35 दिन बाद गंगोत्री धाम में पहली बार यात्रियों के पहुंचने से रौनक लौटी, सौ अधिक यात्रियों ने मां गंगा के दर्शन किये। धराली आपदा व अतिवृष्ट से भटवाड़ी से लेकर धराली तक गंगोत्री हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिस कारण गंगोत्री धाम की यात्रा पर विराम लग गया था।


जिला प्रशासन और बीआरओ लगातार हाईवे खोलने के प्रयास में जुटा रहा। प्रशासन और बीआरओ की इस सफलता की बदलौत गंगोत्री हाईवे धाम तक खुल गया है। वहीं, धराली आपदा के 35 दिन बाद देश के विभिन्न प्रांतों से यात्रियों के पहुंचने से गंगोत्री धाम में रौनक लौटी है। मंगलवार शाम 6 बजे तक गंगोत्री धाम में करीब सौ से अधिक यात्रियों ने विशेष पूजा-अर्चना कर मां गंगा के दर्शन किए। 35 दिन बाद गंगोत्री धाम सन्नाटा खत्म होने पर तीर्थपुरोहित व होटल व्यवसायी काफी उत्साहित हैं।


जिला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि आपदा के बाद गंगोत्री धाम की यात्रा शुरू होने से चारधाम यात्रा व्यवसाय से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं आगामी 11 और 12 सितंबर को यात्रियों की अच्छी बुकिंग है। फिलहाल प्रशासन के निर्देश पर यात्रा का संचालन शटल सेवा के माध्यम से ही किया जाएगा।

Next Story
Share it