सहारनपुर को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने ₹381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

  • whatsapp
  • Telegram
सहारनपुर को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने ₹381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
X



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में ₹381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विरासत के संरक्षण और समग्र विकास दोनों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर इसका उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजनाएं सहारनपुर को एक नई पहचान दे रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि जो नगर पंचायतें जिला मुख्यालयों से जुड़ी हैं। उन्हें स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया और विकास व सांस्कृतिक विरासत के संतुलन को प्राथमिकता देने की बात कही।

Next Story
Share it