दिल्ली: मुस्तफाबाद में इमारत गिरने से 4 की मौत, सीएम ने जताया दुख
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए और दोषियों पर सख्त...


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए और दोषियों पर सख्त...
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा कि मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने आगे लिखा कि राहत एवं बचाव कार्यों में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), आपदा वित्तपोषण प्रणाली (DFS) और अन्य एजेंसियां सतत रूप से जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आज शनिवार तड़के एक इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई।
शुक्रवार रात राजधानी दिल्ली के मौसम में अचानक आए बदलाव के कुछ ही घंटों बाद घर ढहने की घटना हुई।