औरंगाबाद: नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 47 डेटोनेटर बरामद
औरंगाबाद के मदनपुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छुपाए 47 डेटोनेटर बरामद कर नष्ट किए। अज्ञात नक्सलियों पर मामला दर्ज। नक्सल...


औरंगाबाद के मदनपुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छुपाए 47 डेटोनेटर बरामद कर नष्ट किए। अज्ञात नक्सलियों पर मामला दर्ज। नक्सल...
औरंगाबाद के मदनपुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छुपाए 47 डेटोनेटर बरामद कर नष्ट किए। अज्ञात नक्सलियों पर मामला दर्ज।
नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मदनपुर थाना क्षेत्र के लडूइया पहाड़ पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए कुल 47 डेटोनेटर और केबल बरामद किए गए।
सुरक्षाबलों ने बरामद विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षात्मक तरीके से ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया। इस ऑपरेशन से एक संभावित बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।
इस संबंध में मदनपुर थाना में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में आगे भी सघन सर्च अभियान जारी रहेगा।