’देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान में प्रदेश देश में 5वें स्थान पर
प्रदेश-आयुर्वेदिक कालेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ’देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान लांच किया गया है। इस अभियान में प्रदेश में अब तक 8...


X
प्रदेश-आयुर्वेदिक कालेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ’देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान लांच किया गया है। इस अभियान में प्रदेश में अब तक 8...
प्रदेश-आयुर्वेदिक कालेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ’देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान लांच किया गया है। इस अभियान में प्रदेश में अब तक 8 लाख 50 हजार से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं।
इस मामले में प्रदेश देश में 5वें स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कल आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गयी। बैठक में बताया गया कि छतरपुर जिले के खजुराहो में योग संस्थान और उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने के लिए प्रयास जारी हैं। इसी तरह प्रदेश में 11 नए आयुर्वेद महाविद्यालय खोले जाने हैं। इसमें भोपाल में 50 बिस्तरीय और नरसिंहपुर में 30 बिस्तरीय नए आयुर्वेद चिकित्सालय का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
Next Story