निजामुद्दीन मरकज में एक दिन में 50 लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति....

  • whatsapp
  • Telegram
निजामुद्दीन मरकज में एक दिन में 50 लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति....
X



राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा ने उपराज्यपाल अनिल बेंजल के साथ बैठक के बाद इसका ऐलान किया। वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होगा और मंगलवार सुबह 6 बजे तक रहेगा।

उधर, दिल्ली हाई कोर्ट ने निजामुद्दीन मरकज की बंगले वाली मस्जिद में 50 लोगों को नमाज अदा करने की इजाजत दे दी है। बता दें कि दिल्ली वक्फ बोर्ड ने निजामुद्दीन मरकज को खोलने की अपील करते हुए अदालत में याचिका दायर की थी। निजामुद्दीन मरकज में पिछले साल कोविड-19 महामारी के दौरान धार्मिक कार्यक्रम हुआ था, जिसके बाद 31 मार्च 2020 से मरकज बंद है।

कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर इस दौरान डीडीएमए के कोई नई गाइडलाइन्स या आदेश जारी होते हैं, तो उनका पालन निज़ामुद्दीन के मरकज़ की मस्जिद को भी करना होगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि केंद्र से जो हलफनामा दिया गया है, उसमें ये साफ़ नहीं किया है कि बाकी और धार्मिक स्थानों पर लोगों को जाने की इजाजत है या नहीं. बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को 17 हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it