केन्द्रीय विद्यालय 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा मे "परीक्षा पे चर्चा 2022" का आयोजन
नानपारा/बहराइच। केन्द्रीय विद्यालय 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा में "परीक्षा पे चर्चा 2022" का आयोजन एक उत्सव की तरह किया गया। जिसमें विद्यालय...


नानपारा/बहराइच। केन्द्रीय विद्यालय 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा में "परीक्षा पे चर्चा 2022" का आयोजन एक उत्सव की तरह किया गया। जिसमें विद्यालय...
नानपारा/बहराइच। केन्द्रीय विद्यालय 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा में "परीक्षा पे चर्चा 2022" का आयोजन एक उत्सव की तरह किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा, 59वीं वाहिनी स.सी.ब. नानपारा के निर्देशन में सशस्त्र सीमा बल के सभागार में केन्द्रीय विद्यालय नानपारा के विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री मा0 नरेंद्र मोदी के विद्यार्थियों के साथ संवाद "परीक्षा पे चर्चा 2022" कार्यक्रम के सजीव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से की गई। माननीय प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव से दूर रहने के टिप्स, परीक्षा को त्योहार मानने तथा परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु उपयोगी मार्गदर्शन किया।
सशस्त्र सीमा बल के सभागार में इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वर्णजीत शर्मा, कमांडेंट 59वीं वाहिनी स.सी.ब., संतोष कुमार निमोरिया उप कमांडेंट 59वीं वाहिनी स.सी.ब., विद्यालय के प्राचार्य जोगिंदर सिंह, विद्यालय के शिक्षकों एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
इसके अतिरिक्त विद्यालय में प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कक्षों में "परीक्षा पे चर्चा 2022" कार्यक्रम का ऑनलाइन माध्यम से सजीव प्रसारण कराया गया। जिसमे विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम देखा।