जम्मू कश्मीर में 6 साल की बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गृह कार्य कम करने की अपील जारी किया वीडियो ,उपराज्यपाल ने तुरंत दिए आदेश......

  • whatsapp
  • Telegram
X



आजकल शिक्षा किसी भी मनुष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में शामिल होता है। परंतु आज के दौर में शिक्षा का बोझ बच्चों के कंधों पर अधिक देखने को मिल रहा है। हाल ही में सरकार द्वारा भी बच्चों के बस्ते में जा रही किताबों को लेकर के मुद्दा उठाया गया था और सरकार द्वारा सभी स्कूलों से टाइम टेबल निर्धारित करने के आदेश दिया गए थे। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर का एक वीडियो वायरल होने पर फिर मुद्दा सामने आ चुका है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में एक स्कूली बच्चों पर गृह कार्य का बोझ कम करने के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आश्वासन के एक दिन बाद प्रशासन ने मंगलवार को नई दिशा निर्देश जारी किए जिसके बाद प्राथमिक से पहले के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं बस आधे घंटे तक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं केवल डेढ़ घंटे तक सीमित की गई हैं।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 6 साल की बच्ची का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्कूली बच्चों पर गृह कार्य का बोझ कम करने की अपील लगातार कर रही थी। बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिन्हा ने स्कूली बच्चों पर गृह कार्य का बोझ कम करने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग को 48 घंटे के अंदर नीति बनाने का निर्देश दिया था और महज 24 घंटे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए।






आपको बता दें कि उपराज्यपाल ने वीडियो के संदर्भ में ट्वीट किया और कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने दैनिक ऑनलाइन कक्षाएं पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए डेढ़ घंटे सीमित करने का फैसला किया है। नौवीं से 12 वीं कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं तीन घंटे से अधिक की नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक से नीचे के बच्चों के लिए रोजाना आधे घंटे की ही कक्षा उन्होंने कहा कि। सिन्हा ने शिक्षकों से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को गृह कार्य देने से परहेज करने को कहा।

नेहा शाह

Next Story
Share it