मुख्‍यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो लाख 853 लाभार्थियों के खाते में 1341.17 करोड़ रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित

  • whatsapp
  • Telegram
मुख्‍यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो लाख 853 लाभार्थियों के खाते में 1341.17 करोड़ रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित
X



उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर जन्माष्टमी की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत दो लाख 853 लाभार्थियों के खाते में 1341.17 करोड़ रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किए।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बिना कहा कि पहले चेक या नकद वितरण में भ्रष्टाचार होता था। एक समय था कि जब एक प्रधानमंत्री कहते थे कि वह दिल्ली से 100 रुपये भेजते हैं, जिसमें से आम आदमी को महज 15 रुपये मिलता है और बाकी के 85 रुपये बिचौलिये हड़प जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज समय ऐसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तकनीक की मदद से ऐसी व्यवस्था कर दी है, जिससे 100 रुपये स्वीकृत होने पर शत प्रतिशत राशि लाभार्थी को मिलती है।

आपको बता दें कि सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री की मंशा के तहत 2022 तक हर जरूरतमंद गरीब को एक आवास उपलब्ध कराया जाय जो, इस पात्रता की श्रेणी में आता है।

इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आवास के लिए पैसे चाहिए या व्यवसाय के लिए लोन, अगर आप अर्हता पूरी करते हैं तो बिना सिफारिश, बिना घूस, पूरी मदद मिलनी तय है और अब तो बैंक जाने की भी जरूरत नहीं क्योंकि गांव-गांव में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट-सखी तैनात हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्तर प्रदेश का कोई स्थान नहीं था, क्योंकि तत्कालीन राज्य सरकार की रुचि नहीं थी कि वह भारत सरकार की योजना का लाभ प्रदेश के गरीबों को दे, लेकिन 2017 के बाद नगरीय या ग्रामीण क्षेत्र में भारत सरकार की हर योजना का लाभ पहुंचाने के जो प्रयास हुए और उत्तर प्रदेश ने देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया।

नेहा शाह

Next Story
Share it