चारों तरफ मची तबाही….पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 9 की माैत

X
यहां पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह विस्फोट कैसे हुआ इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।
प्राथमिक जांच के अनुसार, मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। यह पटाखा फैक्ट्री विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोट्टई के पास रामू देवनपट्टी में स्थित है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान ढह गया। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। कई लोगों को घटनास्थल से जान बचाकर भागते हुए देखा गया।
Next Story





