सीएम केजरीवाल की केंद्र से अपील, अरविंद केजरीवाल की CBSE बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने को कहा...

  • whatsapp
  • Telegram
सीएम केजरीवाल की केंद्र से अपील, अरविंद केजरीवाल की CBSE बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने को कहा...
X



कोरोना के बढ़ते केसेज को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द की जाएं. सीएम ने कहा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार छात्रों को ऐसे ही प्रमोट कर दे या उनका ऑनलाइन परीक्षा लिया जाए. मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'दिल्ली में करीब 6 लाख बच्चे सीबीएसई की परीक्षाएं देने जा रहे हैं.

परीक्षाओं के लिए करीब 1 लाख शिक्षकों की भी ड्यूटी लगेगी. देश में खतरनाक तरीके से लगातार फैल रहे कोरोना वायरस के कारण परीक्षा केंद्र संक्रमण के बड़े हॉटस्पॉट बन सकते हैं. बच्चों की सेहत और उनका जीवन हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि इन बातों को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की परीक्षाएं तत्काल रद्द की जाएं.'

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दोहराया कि हम दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते. हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर काबू में रहे ये हमारी कोशिश है. उन्होंने कहा- बड़े-बड़े अस्पताल के साथ बैंक्विट हॉल और होटल को अटैच कर रहे हैं. कम बीमारी वाले मरीजों को बैक्विट हॉल में शिफ्ट करेंगे. अस्पतालों में सिर्फ गंभीर रोगियों को ही रखा जाएगा. जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है, उनका इलाज बैक्विट हॉल में भी हो सकता है.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it